कोलंबो में भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण एशिया कप मैचों के स्थल में हो सकता है बदलाव

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 03 Sep 2023 08:27 PM
कोलंबो में भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण एशिया कप मैचों के स्थल में हो सकता है बदलाव
ऑडियो सुनें

पालेकल. कोलंबो में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) एशिया कप के ‘सुपर फोर’ चरण के मैचों के आयोजन स्थल में बदलाव पर विचार कर रही है. ‘सुपर फोर’ चरण के पांच मैच और फाइनल नौ सितंबर से कोलंबो में खेले जाने है लेकिन वहां बारिश से राहत मिलने की संभावना कम दिख रही है.

कोलंबो में बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए एसीसी मैच स्थल के संभावित परिवर्तन के बारे में श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) और टूर्नामेंट के मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ चर्चा कर रहा है. ‘पीटीआई-भाषा’ को सूत्रों से जानकारी मिली है कि इसके लिए पालेकल, दांबुला और हंबनटोटा जैसे स्थलों को लेकर चर्चा जारी है. टूर्नामेंट में भाग लेने वाली छह टीमों को आयोजन स्थल में संभावित बदलाव के बारे में भी सूचित कर दिया गया है.

पालेकल इस समय एशिया कप लीग मैचों की मेजबानी कर रहा है, लेकिन इस पहाड़ी शहर में भी बारिश की संभावना अधिक है.
दांबुला पालेकल से लगभग 70 किलोमीटर दूर है और इस शहर में बारिश की संभावना कम है. एसएलसी के एक अधिकारी ने कहा कि दांबुला का रंगिरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इतने कम समय में इतने सारे मैचों की मेजबानी के लिए तैयार नहीं हो सकता है.

इस समय हंबनटोटा का मौसम श्रीलंका में सबसे अच्छा है और एसीसी एशिया कप मैचों की मेजबानी के लिए महिंदा राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की तैयारी का मूल्यांकन कर रहा है. एसीसी के पास अंतिम निर्णय लेने के लिए कुछ और दिन हैं. कोलंबो नौ सितंबर से मैचों की मेजबानी करनी है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड भी इस आयोजन को मौसम की दया पर नहीं छोड़ना चाहता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu