तमिलनाडु में भारी बारिश, कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 08 Jan 2024 01:25 PM
तमिलनाडु में भारी बारिश, कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित…
ऑडियो सुनें

चेन्नई: तमिलनाडु में उत्तरी क्षेत्र समेत कई हिस्सों में रातभर बारिश हुई, जिसके कारण अधिकारियों को कई जिलों में सोमवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित करनी पड़ी।

चेन्नई और पड़ोसी चेंगलपट्टू और कांचीपुरम के अलावा विल्लुपुरम, कल्लाकुरीची, कडलूर, नागपत्तिनम और तिरुवरुर में अच्छी बारिश हुई। चेंगलपट्टू, रानीपेट, वेलूर और कल्लाकुरीची सहित कई जिलों के स्कूलों में एक दिन की छुट्टी घोषित की गई।

नागपत्तिनम जिला प्रशासन ने नागपत्तिनम और कीलवेलूर क्षेत्र में स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी घोषित कर दी है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि जिले में सात जुलाई को सुबह आठ बजकर 30 मिनट से सोमवार सुबह पांच बजकर 30 मिनट तक सबसे अधिक 167 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि के दौरान पुडुचेरी के करैक्कल में 122 मिमी बारिश हुई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav