अमरनाथ यात्रा के लिए 33 दिनों में छत्तीसगढ़ के 1100 लोगों ने कराया पंजीयन…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 03 May 2024 03:59 PM
अमरनाथ यात्रा के लिए 33 दिनों में छत्तीसगढ़ के 1100 लोगों ने कराया पंजीयन…
ऑडियो सुनें

रायपुर: अमरनाथ यात्रा के लिए 33 दिनों में छत्तीसगढ़ के 1100 लोगों ने पंजीयन कराया है। पहलगाम होकर अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों को अब 19 जुलाई के बाद की तारीख मिल रही है। वहीं बालटाल के रास्ते जाने वाले श्रद्धालुओं को शुरुआती तारीखें मिल जा रही हैं।

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन 29 मार्च से जारी है। इन 33 दिनों में 1100 से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीयन करा लिया है। अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड जम्मू-कश्मीर की ओर से 29 जून से लेकर 19 अगस्त तक यात्रा की तारीख निर्धारित की गई है।

इस बार ये यात्रा 52 दिनों की होगी। 2023 में 61 और 2022 में 42 दिन की यात्रा थी। पंजीयन कराने के लिए लोगों को पहले जिला चिकित्सालय पंडरी से शारीरिक मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र लेना होगा।

अस्पताल के ओपीडी इंचार्ज हेमंत दुबे ने बताया कि रोजाना 60-65 लोग स्वास्थ्य जांच के फॉर्म ले जा रहे हैं। अब तक 4 हजार से अधिक लोग प्रमाण पत्र के लिए फॉर्म ले जा चुके हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav