आग बुझाने के अभियान में शामिल हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त: दक्षिण कोरियाई

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 26 Mar 2025 01:59 PM
आग बुझाने के अभियान में शामिल हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त: दक्षिण कोरियाई
ऑडियो सुनें

सियोल: दक्षिण कोरिया के उइसियोंग में जंगल में लगी आग को बुझाने के प्रयासों के दौरान एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कोरिया वन सेवा ने बुधवार को कहा कि बचाव प्रयास जारी हैं और ऐसा अनुमान है कि विमान में केवल एक पायलट था।

अग्निशमन दल दक्षिण कोरिया के दक्षिणी इलाकों में लगी भीषण आग को बुझाने के काम में लगे हैं। आग से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है और 200 से अधिक इमारतें नष्ट हो गई हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital