श्रीकृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लडूंगी : अभिनेत्री कंगना रनौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 03 Nov 2023 07:59 PM
श्रीकृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लडूंगी : अभिनेत्री कंगना रनौत
ऑडियो सुनें

देवभूमि द्वारका. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को चुनावी राजनीति में उतरने का संकेत देते हुए कहा कि अगर भगवान कृष्ण की कृपा रही तो वह अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. कंगना आज सुबह भगवान कृष्ण के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए यहां आई थीं.

पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या वह अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, तब कंगना ने कहा, ह्लश्री कृष्ण की कृपा रही तो लड़ेंगे.ह्व उन्होंने ह्ल600 वर्षों के संघर्ष के बादह्व अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को संभव बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की प्रशंसा की.

अभिनेत्री ने कहा, ह्लभाजपा सरकार के प्रयासों से हम भारतीयों को 600 वर्षों के संघर्ष के बाद यह दिन देखने को मिला है. हम बड़े धूमधाम के साथ मंदिर की स्थापना करेंगे. सनातन धर्म का ध्वज पूरे विश्व में फहराया जाना चाहिए.ह्व अपनी हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘तेजस’ में कंगना वायुसेना के पायलट का किरदार निभा रही हैं. कंगना ने सरकार से तीर्थयात्रियों को समुद्र के नीचे डूबे प्राचीन द्वारका शहर के अवशेषों को देखने की अनुमति देने के लिए उपाय करने का भी आग्रह किया.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ह्लमैं हमेशा कहती हूं कि द्वारका एक दिव्य नगरी है. यहां सब कुछ अद्भुत है. द्वारिकाधीश कण-कण में विद्यमान हैं. जब हम उन्हें देखते हैं तो मैं धन्य हो जाती हूं. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जितना संभव हो सके, यहां आकर भगवान के दर्शन कर सकूं. जब भी मुझे काम से थोड़ी फुर्सत मिलती है, मैं आ जाती हूं.ह्व उन्होंने कहा, ह्लपानी में डूबी द्वारका नगरी को ऊपर से भी देखा जा सकता है. मैं चाहूंगी कि सरकार ऐसी सुविधा दे कि लोग पानी के अंदर जाकर अवशेषों को देख सकें. मेरे लिए कृष्ण की नगरी स्वर्ग के समान है.ह्व कंगना ने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में भी बात की, जिनमें उनके द्वारा निर्देशित और निर्मित ह्लइमरजेंसीह्व और ह्लतनु वेड्स मनु पार्ट 3ह्व शामिल हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu