मोदी सरकार के नौ साल में भारत ने लालफीताशाही से ‘रेड कार्पेट’ का सफर पूरा किया: शाह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 14 Jun 2023 07:52 PM
मोदी सरकार के नौ साल में भारत ने लालफीताशाही से ‘रेड कार्पेट’ का सफर पूरा किया: शाह
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल के कार्यकाल में लालफीताशाही से ‘रेड कार्पेट’ तक का सफर पूरा किया है और कारोबार के अनुकूल माहौल बनाकर देश को प्रत्यक्ष विदेश निवेश (एफडीआई) का सबसे पसंदीदा केंद्र बनाया है. शाह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘कारोबार सुगमता के नौ साल’ में वृद्धि को गति देने की भारत की आकांक्षाओं को पूरा किया है.

उन्होंने कहा, ”भारत ने काराबारी सुगमता के नौ साल के दौरान लालफीताशाही से रेड कार्पेट तक का सफर पूरा किया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक कुशल कर प्रणाली, निवेशक अनुकूल नीति और मंजूरी की आसान प्रक्रिया की शुरुआत की ताकि परेशानी मुक्त कारोबारी माहौल और भारत को एफडीआई का पसंदीदा केंद्र बनाया जा सके.” केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि चाहे ‘स्टार्ट अप इंडिया’, ‘स्टैंड अप इंडिया’, उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) हो या डिजिटल परिवर्तन हो, सरकार के समग्र दृष्टिकोण ने नवाचार और विकास को बढ़ावा दिया है और सुविधानुसार तरीके से विकास सुनिश्चित किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu