बारिश के मद्देनजर कंपनियां कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति पर विचार करें: पुलिस

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 22 Jul 2025 04:15 PM
बारिश के मद्देनजर कंपनियां कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति पर विचार करें: पुलिस
ऑडियो सुनें

हैदराबाद: साइबराबाद पुलिस ने मंगलवार को उसके अधिकार क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और अन्य कंपनियों को सलाह दी है कि ‘भारी बारिश’ के पूर्वानुमान के मद्देनजर वे कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें।

परामर्श में कहा गया है, ‘‘साइबराबाद क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा, यातायात जाम की आशंका और निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए कंपनियां मंगलवार को घर से काम करने की व्यवस्था अपनाने पर विचार करें।’’

मौसम की अद्यतन जानकारी के अनुसार साइबराबाद पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि शहर के कई हिस्सों में तेज हवाओं (30 किलोमीटर से 40 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ ‘हल्की से मध्यम बारिश’ या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital