कृषि विधेयक के विरोध में व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 15 Feb 2023 04:08 PM
ऑडियो सुनें

रांची: झारखंड सरकार के नए कृषि विधेयक के विरोध में राज्य के करीब छह लाख व्यापारी बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। फेडरेशन आॅफ झारखंड चैंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के बैनर तले इस अनिश्चितकाली हड़ताल का आयोजन किया गया है। व्यापारी संगठनों का कहना है कि राज्य के नए कृषि विधेयक से किसानों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और महंगाई भी बढ़ेगी।

एफजेसीसीआई के उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “महासंघ के बैनर तले छह लाख कारोबारियों ने नए कृषि विधेयक के विरोध में अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस विधेयक का किसानों पर नकारात्मक असर पड़ेगा।” उन्होंने दावा किया कि राज्य की मंडियां एवं राइस मिल बंद कर दी गई हैं और खाद्य वस्तुओं का आयात भी रोक दिया जाएगा। इस हड़ताल का फैसला पिछले हफ्ते आयोजित व्यापारी महासंघ की बैठक में किया गया था।

इस बारे में टिप्पणी के लिए झारखंड के कृषि मंत्री एवं सचिव से संपर्क स्थापित नहीं हो पाया। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने चार फरवरी को इस विधेयक को मंजूरी दी थी। हालांकि मंजूरी देते हुए उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि राज्य सरकार को सभी हितधारकों के साथ सलाह-मशविरा कर इस बारे में नियम बनाने चाहिए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav