भाजपा की गलतियों की कीमत कई वर्षों से चुका रहा है भारत: रमेश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 08 Jun 2022 08:19 PM
भाजपा की गलतियों की कीमत कई वर्षों से चुका रहा है भारत: रमेश
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी से जुड़े विवाद की पृष्ठभूमि में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत सत्तारूढ़ पार्टी की गलतियों की कीमत कई वर्षों से चुका रहा है, जो अस्वीकार्य है.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत भाजपा की गलतियों की कीमत कई वर्षों से चुका रहा है. यह अस्वीकार्य है. जरा क्रोनोलॉजी (घटनाक्रम) समझिए. भाजपा के प्रवक्ता और मंत्री अल्पसंख्यकों एवं विरोधियों को लेकर 2015 से जहर उगल रहे हैं. कोई कार्रवाई नहीं की गई, बल्कि उन्हें बचाया गया और बढ़ावा दिया गया.’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया, ‘‘भाजपा के दो प्रवक्ताओं ने सारी सीमाएं लांघ दीं. कुछ मित्र देशों समेत कई देश नाराज हैं जिससे अप्रत्याशित कूटनीतिक झटका लगा है. भाजपा सरकार ने इन प्रवक्ताओं को ‘अराजक तत्व’ कह दिया, लेकिन अब भी उसके पास कई ऐसे तत्व हैं जो घिनौनी हरकत करते हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘विदेश में भारतीय दूतावास भाजपा की माफी वाला बयान जारी करते हैं. सरकार चुप रहती है. निश्चित तौर पर इस तरह के कृत्यों को प्रोत्साहित करने वाले ‘विषगुरू’ भी चुप्पी साधे हुए हैं.’’ भाजपा ने गत रविवार को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था और अपनी दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ंिजदल को निष्कासित कर दिया था. पैगंबर मोहम्मद पर दोनों नेताओं की कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कुछ मुस्लिम देशों ने कड़ी आपत्ति जताई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu