भारत निर्णायक मोड़ पर खड़ा, देश ‘बनाने’ और बिगाड़ने वालों के बीच फर्क करना होगा: राहुल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 04 Apr 2024 08:23 PM
भारत निर्णायक मोड़ पर खड़ा, देश ‘बनाने’ और बिगाड़ने वालों के बीच फर्क करना होगा: राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश इस समय निर्णायक मोड़ पर खड़ा है और ऐसे में हर वर्ग को ‘देश बनाने’ और ‘देश बिगाड़ने’ वालों के बीच का फर्क पहचानना होगा. राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”देश इस वक्त निर्णायक मोड़ पर खड़ा है. हर वर्ग को ‘देश बनाने’ और ‘देश बिगाड़ने’ वालों के बीच का फर्क पहचानना होगा.”

उन्होंने कहा, ” कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन का मतलब: युवाओं की पहली नौकरी पक्की, किसानों को एमएसपी की गारंटी, हर गरीब महिला लखपति, श्रमिक को न्यूनतम 400 रू प्रतिदिन, जातिगत गिनती और आर्थिक सर्वे और सुरक्षित संविधान एवं नागरिक के अधिकार है.” उन्होंने दावा किया कि भाजपा का मतलब बेरोजग़ारी पक्की, किसानों पर कज.र् का बोझ, असुरक्षित और अधिकार विहीन महिलाएं, मजबूर और बेबस मज.दूर, वंचितों के साथ भेदभाव और शोषण, तानाशाही और दिखावे का लोकतंत्र है. राहुल गांधी ने कहा, ”आपका भविष्य आपके हाथों में है, सोचिए, समझिए और सही फैसला कीजिए.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu