भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने का सपना दिन में देख रही है: पटनायक

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 06 May 2024 04:01 PM
भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने का सपना दिन में देख रही है: पटनायक
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने सोमवार को कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनाने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दावा ‘दिन में सपने’ देखने जैसा है।

मोदी ने ओडिशा के बरहामपुर और नबरंगपुर में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए आज कहा कि बीजद की ‘एक्सपाइरी डेट’ चार जून है जब विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। ओडिशा में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव साथ साथ हो रहे हैं और मतगणना चार जून को होगी।

पटनायक ने इस बार ओडिशा में सरकार बनाने के भाजपा के दावों पर अपने विश्वस्त सहयोगी वी के पांडियन के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ह्ल भाजपा कई दिनों से दिन में सपने देख रही है। ओडिशा में भाजपा के सरकार बनाने संबंधी मोदी के दावे पर पांडियन ने कहा, नवीन पटनायक नौ जून को सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे के बीच लगातार छठी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav