बुरी नजर डालने वाले को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है भारत: : नड्डा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 Jun 2023 08:42 PM
बुरी नजर डालने वाले को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है भारत: : नड्डा
ऑडियो सुनें

शिवसागर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कहा कि देश पर बुरी नजर डालने वाले को भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. नड्डा ने यहां पार्टी की एक रैली में कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भारत की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए काम किया है. उन्होंने कहा, ”चाहे डोकलाम गतिरोध हो या र्सिजकल स्ट्राइक, भारत ने दिखाया है कि कोई भी हम पर बुरी नजर नहीं डाल सकता.” नड्डा ने यह भी कहा कि केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के नौ साल के दौरान कड़े निर्णय लिये गए, जिन्होंने देश को आगे बढ.ाया है.

भाजपा के वरिष्ठ नेता नड्डा ने कहा, ”वर्ष 2014 से पहले, भारत भ्रष्टाचार, नीतिगत पंगुता और घोटालों के लिए जाना जाता था. अब, हम एक निर्णायक, मजबूत और आगे बढ.ने वाली सरकार के लिए जाने जाते हैं.” नड्डा ने कहा कि वर्तमान शासन के तहत देश की छवि में, विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय मंच पर, भारी बदलाव आया है. उन्होंने कहा, ”चाहे वह ‘सेवा हो, सुशासन हो, गरीब-कल्याण’ हो, केंद्र सरकार ने सभी मोर्चों पर काम किया है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu