भारतीय मूल का अमेरिकी नागरिक सीरिया में आईएस की महिलाओं को रकम भेजने के लिए आरोपित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 08 May 2023 08:04 PM
भारतीय मूल का अमेरिकी नागरिक सीरिया में आईएस की महिलाओं को रकम भेजने के लिए आरोपित
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन. अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में 33 वर्षीय एक भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) की महिलाओं को सीरियाई शरणार्थी शिविर से बाहर निकालने के लिए हजारों डॉलर स्थानांतरित करने का आरोप लगाया गया है. एक मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी है.

‘वाशिंगटन पोस्ट’ समाचार-पत्र की हाल ही में प्रकाशित एक खबर में बताया गया है कि मोहम्मद अजहरुद्दीन ‘छीपा’ ने सीरिया में अल-होल शरणार्थी शिविर में रह रही आईएस महिलाओं के लिए धन जुटाने के वास्ते सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया तथा हिंसक जिहाद के लिए ऑनलाइन समर्थन दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu