भारतीय नौसेना ने हिन्द महासागर में डूबी चीनी नौका का पता लगाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 19 May 2023 10:36 PM
भारतीय नौसेना ने हिन्द महासागर में डूबी चीनी नौका का पता लगाया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय नौसेना के समुद्री गश्ती विमान पी8आई ने हिन्दी महासागर में तीन दिन पहले डूबी चीन की मछली पकड़ने की नौका का बृहस्पतिवार को पता लगा लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के नौसैनिक पोत को नौका के स्थान की जानकारी दे दी गई है ताकि वह आगे काम कर सके.

गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाली चीनी नौका ‘लु पेंग युआन यू नंबर 028’ मंगलवार को हिन्द महासागर के मध्य हिस्से में डूब गयी था. उसपर सवार चालक दल में चीन के 17, इंडोनेशिया के 17 और फिलीपीन के पांच नाविक सवार थे. ऑस्ट्रेलिया, भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मालदीव और फिलीपीन आदि नौका का पता लगाने में चीन की मदद कर रहे हैं. भारतीय नौसेना ने डूबी हुई नौका का पता लगाने और लापता नाविकों की तलाश के लिए बुधवार और बृहस्पतिवार को अपने समुद्री गश्ती विमान पी8आई को तैनात किया था.

नौसेना ने शुक्रवार को कहा, ”तलाशी एवं बचाव कार्य जारी रखते हुए भारतीय नौसेना के विमान पी8आई ने इलाके की गहन तलाशी ली और डूबी हुई नौका का 18 मई को पता लगा लिया.” नौसेना ने कहा, ”आगे की कार्रवाई के लिए डूबी हुई नौका की जगह के बारे में पीएलए (नौसेना) युद्ध पोत को सूचना दे दी गई है. साथ ही, पी8आई ने नौका के ‘लाइफराफ्ट’ को देखा और मछली पकड़ने वाली लू पेंग युआन यू 017 को उसकी ओर का रास्ता दिखाया.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu