भारत की रक्षा प्रणाली, बलों को मजबूत सरकार का समर्थन प्राप्त: अनुराग ठाकुर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 12 Jul 2023 10:15 PM
भारत की रक्षा प्रणाली, बलों को मजबूत सरकार का समर्थन प्राप्त: अनुराग ठाकुर
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि भारत सबसे शक्तिशाली देशों में शामिल हैं और उसकी रक्षा प्रणाली एवं बलों को मजबूत सरकार का समर्थन प्राप्त है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने लद्दाख के दो-दिवसीय दौरे के आखिरी दिन भारत-चीन सीमा के निकट चुमार में स्थानीय लोगों के साथ-साथ सैन्यर्किमयों एवं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों से बातचीत की.

एक बयान के अनुसार, ठाकुर ने कहा कि लद्दाख के लोगों को बाहरी ताकतों के बारे में चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सरकार ने सीमाओं की रक्षा के लिए उपयुक्त कदम उठाए हैं. उन्होंने लेह से 211 किलोमीटर दूर करजोक गांव में आईटीबीपी र्किमयों के साथ बातचीत में कहा, ”वर्तमान सरकार भारत को मजबूत एवं बेहतर देश बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, मजबूत (रक्षा) बलों को एक मजबूत सरकार का समर्थन प्राप्त है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में शामिल है.” केंद्रीय मंत्री ने सुरक्षा बलों के साहस की सराहना करते हुए कहा कि उनकी दृढ़ता के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि सरकार सैन्य बलों की तीनों शाखाओं को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है. उन्होंने साथ ही कहा कि देश की बेहतरी के लिए काम करना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है.

ठाकुर ने रक्षा उपकरणों के निर्माण को लेकर कहा कि पहले देश आयात पर निर्भर था, लेकिन अब ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत रक्षा क्षेत्र की 400 से अधिक वस्तुओं का निर्माण देश में ही किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष एक लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों का निर्माण और 16,000 करोड़ रुपये के उपकरणों का निर्यात हुआ, जो बड़ी उपलब्धियां हैं. उन्होंने कहा कि रक्षा उपकरणों के निर्माण में नवीनतम प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल ने विदेशी कंपनियों का ध्यान आर्किषत किया है और वे भारतीय कंपनियों से हाथ मिला रही हैं.

ठाकुर ने करजोक गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का विकास प्राथमिकता है. मंत्री ने सरकार की विकासात्मक पहलों के बारे में कहा कि सरकार ने लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए देश भर में कई कार्यक्रम और योजनाएं लागू की हैं.

उन्होंने कहा कि लद्दाख में कृषि के अधिक लाभदायक होने, व्यापार और उद्योग बढ़ने, विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ने और दूर-दराज के इलाकों में भी अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से परिदृश्य बदल गया है. ठाकुर ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र में सरकार की विभिन्न पहलों के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu