आईपीएस प्रवीण सूद बने सीबीआई के नए निदेशक…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sun, 14 May 2023 03:48 PM
आईपीएस प्रवीण सूद बने सीबीआई के नए निदेशक…
ऑडियो सुनें

दिल्ली: कर्नाटक के DGP प्रवीण सूद (IPS/1986/KN) को दो साल के लिए CBI के नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। वह अपने दो साल के कार्यकाल के पूरा होने पर सुबोध कुमार जायसवाल (IPS/1985/MH) का स्थान लेंगे। सूद मार्च में तब सुर्खियों में आए थे जब कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने उन पर राज्य में भाजपा सरकार का साथ देने का आरोप लगाया था। शिवकुमार ने यह दावा करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक की गिरफ्तारी की भी मांग की थी कि वह कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर रहे हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी CBI की स्थापना के 60 साल पूरे होने के डायमंड जुबली प्रोग्राम में शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री ने अपने 25 मिनट के संबोधन में CBI के 6 दशक के सफर और आगे आने वाली चुनौतियों को लेकर बात की थी। उन्होंने CBI से कहा था, ‘आपको कहीं पर भी रुकने की जरूरत नहीं है। मैं जानता हूं आप जिनके खिलाफ एक्शन ले रहे हैं वे बेहद ताकतवर लोग हैं, बरसों तक वे सरकार और सिस्टम का हिस्सा रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav