इजराइल ने दक्षिण अफ्रीका से अपने राजदूत को चर्चा के लिए वापस बुलाया..

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 21 Nov 2023 03:16 PM
इजराइल ने दक्षिण अफ्रीका से अपने राजदूत को चर्चा के लिए वापस बुलाया..
ऑडियो सुनें

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका में इजराइल के दूतावास के भविष्य को लेकर मंगलवार को संसद में मतदान होना है, इससे पहले इजराइल ने इस अफ्रीकी देश में अपने राजदूत इलियाव बेलोतसरकोस्की को ह्लचर्चा के लिएह्व यरूशलम बुलाया है।

गाजा पर इजराइल के हमलों को लेकर दक्षिण अफ्रीका और इजराइल के राजनयिक संबंधों में तनाव बढ़ता देखा गया है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने इससे पहले कहा था कि उनके देश को लगता है कि इजराइल गाजा में युद्ध अपराध और नरसंहार कर रहा है, जहां हजारों फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है।

इजराइल के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ह्लदक्षिण अफ्रीका के ताजा बयान के बाद प्रीटोरिया में इजराइल के राजदूत को चर्चा के लिए यरूशलम बुलाया गया है। गाजा में युद्धविराम लागू होने तक इजराइली दूतावास को बंद करने और इजराइल से सभी संबंध खत्म करने को लेकर दक्षिण अफ्रीका की संसद में मतदान से पहले इजराइल ने यह कदम उठाया है।

विपक्षी वामपंथी पार्टी इकॉनोमिक फ्रीडम फाइटर्स ने यह प्रस्ताव पेश किया है, जिसका सत्तारूढ अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस तथा अन्य छोटे दलों ने समर्थन किया है। इस महीने की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका ने इजराइल से अपने राजदूत और दूतावासर्किमयों को वापस बुला लिया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav