जम्मू कश्मीर : श्रीनगर में ग्रेनेड हमले में एक व्यक्ति घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 22 Jan 2023 09:39 PM
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. श्रीनगर के ईदगाह इलाके में रविवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. श्रीनगर पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘ईदगाह क्षेत्र में आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंका, जिससे अब्दुल रशीद देवा के बेटे और श्रीनगर के संगम निवासी एजाज अहमद देवा (32) को छर्रे लगने से मामूली चोटें आईं.’’ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत खतरे से बाहर है. उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu