एलओसी पर किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए तैयार रहें जवान : उत्तरी कमान के कमांडर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 17 May 2023 08:21 PM
एलओसी पर किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए तैयार रहें जवान : उत्तरी कमान के कमांडर
ऑडियो सुनें

जम्मू. सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे सीमावर्ती जिलों राजौरी और पुंछ के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया और सैनिकों को किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. श्रीनगर में 22 से 24 मई तक होने वाली जी-20 बैठक के मद्देनजर यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

अधिकारियों ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए नियंत्रण रेखा के पास पुंछ और राजौरी सेक्टर में राष्ट्रीय राइफल्स का दौरा किया और उन्हें घुसपैठ रोकने के लिए अपनाई जा रही प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि द्विवेदी ने उठाए जा रहे कदमों और उच्च पेशेवर रवैये के लिए सैनिकों की सराहना की. साथ ही उन्होंने सैनिकों से किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा.

जनरल आॅफिसर कमांंिडग इन चीफ (जीओसी-इन-चीफ) का 20 अप्रैल को सेना के वाहन पर हुए आतंकी हमले के बाद राजौरी पुंछ सेक्टर का यह चौथा दौरा है. हमले में पांच जवान मारे गए थे. इससे पहले उन्होंने 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और छह मई को इस सेक्टर का दौरा किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu