झारखंड: पीएससी प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाकर परीक्षार्थियों ने किया हंगामा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 17 Mar 2024 07:48 PM
झारखंड: पीएससी प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाकर परीक्षार्थियों ने किया हंगामा
ऑडियो सुनें

चतरा/जामताड़ा. नौकरी के इच्छुक अ्भ्यियथयों के एक वर्ग ने झारखंड लोक सेवा आयोग (पीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप लगाते हुए रविवार को चतरा और जामताड़ा जिलों के दो परीक्षा केंद्रों पर हंगामा किया. हालांकि, सरकार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आयोग की प्रारंभिक परीक्षा नियमों के मुताबिक आयोजित की गई.

चतरा के उपेन्द्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आये अ्भ्यियथयों के एक वर्ग ने आरोप लगाया कि प्राचार्य कार्यालय में निर्धारित समय से पहले प्रश्नपत्र की सील तोड़ दी गयी. उन्होंने प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. घटना की जानकारी मिलने पर उपायुक्त रमेश घोलप और पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास पांडे परीक्षा केंद्र पहुंचे. परीक्षा के नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप निराधार हैं.

उन्होंने कहा कि एक कमरे में लगभग एक दर्जन परीक्षार्थी हंगामा कर रहे थे जबकि केंद्र के आठ अन्य कमरों में परीक्षा शांतिपूर्वक हुई.
जामताड़ा के मिहिजाम में जेजेएस कॉलेज में भी अ्भ्यियथयों के एक वर्ग ने प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया.
उन्होंने दावा किया कि सामान्य अध्ययन का प्रश्नपत्र परीक्षा भवन तक लाए जाने से पहले ही खोल दिया गया था.

घटना की जानकारी मिलने के बाद उपायुक्त कुमुद सहाय और अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार परीक्षा केंद्र पहुंचे. कुमार ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक होने की कोई संभावना नहीं है, हालांकि आरोपों की जांच की जाएगी. जनवरी में, प्रश्नपत्र लीक होने के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा रद्द कर दी गई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu