झारखंड: हाथी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश, हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 13 Mar 2023 08:33 PM
झारखंड: हाथी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश, हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत
ऑडियो सुनें

सरायकेला. झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में सोमवार को जंगली हाथी के हमले में 37 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सरायकेला के मंडलीय वन अधिकारी आदित्य नारायण ने बताया कि घटना दोपहर में ईचागढ़ थाना क्षेत्र के एक जंगल के पास हुई.

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के तेतुलिया के असरफुल हक के रूप में की गई है, जो एक फेरीवाला था. नारायण ने बताया कि हक हाथी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि वन अधिकारी मौके पर हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हाथी ने हमला क्यों किया. उन्होंने बताया कि शव को सरायकेला के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu