कलयुगी बेटे ने मां और पिता को गोली मार की हत्या…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 17 May 2023 02:46 PM
कलयुगी बेटे ने मां और पिता को गोली मार की हत्या…
ऑडियो सुनें

मध्यप्रदेश: कलयुगी बेटे ने महज 1500 के लिए अपनी मां का गला दबाया जब गला दबाने से नहीं मरी तो उसको गोली मार दी। पिता जब अपने काम से शाम को घर लौटे तो अंदर खून के धब्बे दिखाई दिए तो वह डर गया लेकिन कुछ समझ पाते उससे पहले ही उसके नाबालिग बेटे ने अपने पिता को भी गोली मार दी दोनों के शव को एक कमरे में बंद करके रख दिया। जब छोटा भाई ट्यूशन करके घर लौटा तो उसका भी गला घोट कर हत्या कर दी।

यह दिल दहला देने वाली घटना मध्य प्रदेश के सागर जिले की जनवरी 2020 की है। 9 मई 2023 को 3 साल बाद बालक न्यायालय ने नाबालिक लड़के को ट्रिपल मर्डर के केस में अलग-अलग सजा सुनाई। कोर्ट ने आरोपी के साथ नरमी नहीं बरतने की बात कही और उन्हें तीन बार उम्र कैद की सजा सुनाई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav