कन्नड़ फिल्म उद्योग ने कर्नाटक बंद को दिया समर्थन…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 29 Sep 2023 03:06 PM
कन्नड़ फिल्म उद्योग ने कर्नाटक बंद को दिया समर्थन…
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु: तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का जल छोड़े जाने के विरोध में शुक्रवार को आहूत कर्नाटक बंद में कन्नड़ फिल्म उद्योग भी शामिल हो गया और अभिनेताओं, निर्माताओं, निर्देशकों एवं तकनीशियनों ने यहां धरना प्रदर्शन किया।

अभिनेताओं शिवराजकुमार, दर्शन, ‘दुनिया’ विजय और ध्रुव सरजा समेत फिल्म उद्योग से जुड़ी कई हस्तियों ने ‘श्री गुरुराजा कल्याण मंटपा’ के पास आयोजित विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। ‘कर्नाटक फिल्म चैंबर आॅफ कॉमर्स’ ने बृहस्पतिवार को एक बैठक के बाद बंद को समर्थन देने की घोषणा की। राज्य भर के सिनेमाघरों ने शाम तक के शो रद्द कर दिए हैं। ‘कर्नाटक फिल्म एक्जिबिटर्स एसोसिएशन’ ने बंद का समर्थन किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav