
Karnataka: भाजपा ने बुधवार को अपनी चौथी और आखिरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में शिवमोगा और मानवी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया। इस लिस्ट के मुताबिक शिवमोगा की हाई प्रोफाइल सीट से भाजपा ने पूर्व डिप्टी सीएम के ईश्वरप्पा को झटका देते हुए उनके बेटे को टिकट नहीं दिया।
ईश्वरप्पा के बेटे को नहीं मिला टिकट
भाजपा ने शिवमोगा से चन्नाबासप्पा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पांच बार शिवमोगा सीट से विधायक रहे के एस ईश्वरप्पा ने इस बार चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।
उन्होंने पार्टी नेतृत्व को भी अपनी इच्छा बता दी थी। जिसके बाद पार्टी ने के एस ईश्वरप्पा के नाम पर विचार नहीं किया। हालांकि ईश्वरप्पा ने अपने बेटे के ई कंतेश के लिए टिकट की मांग की थी। अब भाजपा ने चौंकाते हुए ईश्वरप्पा की मांग को ठुकराते हुए चन्नाबासप्पा के नाम का एलान किया है।



