
मुंबई. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता डी. राजा ने रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की और भाजपा का विकल्प पेश करने पर चर्चा की. पवार ने बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए संकेत दिया कि कर्नाटक के मॉडल को अन्य राज्यों में लागू करने की आवश्यकता है, और इसके लिए समान विचारधारा वाले दलों को एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) पर काम करना होगा.



