केरल सबसे कम भ्रष्ट राज्य है, लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त कुछ लोग स्वयं को बदल नहीं पा रहे: विजयन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 27 May 2023 04:48 PM
केरल सबसे कम भ्रष्ट राज्य है, लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त कुछ लोग स्वयं को बदल नहीं पा रहे: विजयन
ऑडियो सुनें

कोच्चि: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कहा कि केरल को देश का सबसे कम भ्रष्ट राज्य होने का गौरव प्राप्त है, लेकिन ह्लकुछ भ्रष्ट लोग हैं, जो समय के साथ बदलने में असमर्थ हैं। केरल पुलिस अधिकारी संघ के राज्य सम्मेलन की शुरुआत करते हुए विजयन ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ह्लकेरल को देश में सबसे कम भ्रष्ट राज्य होने का गौरव प्राप्त होने पर गर्व है, लेकिन हम यह नहीं कह सकते कि हमारी सरकारी सेवा भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्त है। क्यों? क्योंकि सेवाओं में कुछ ऐसे भ्रष्ट लोग हैं जो अब भी समय के साथ बदलने में असमर्थ हैं।

विजयन ने कहा, ह्लऐसे लोग सभी सेवाओं में हैं। हम ऐसे लोगों को किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के “दुष्ट लोग” अवैध कृत्यों में लिप्त हैं और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ह्लअधिकारियों को इन भ्रष्ट लोगों का विरोध करना चाहिए और इस तरह के कदाचारों के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित करना चाहिए। इसे एक जिम्मेदारी मान जाना चाहिए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav