जम्मू कश्मीर का लिथियम भंडार ‘लूटा’ जाएगा, भाजपा सरकार कंपनियों को ‘उपहार’ में दे देगी: महबूबा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 24 Mar 2024 06:23 PM
जम्मू कश्मीर का लिथियम भंडार ‘लूटा’ जाएगा, भाजपा सरकार कंपनियों को ‘उपहार’ में दे देगी: महबूबा
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर में लिथियम भंडार उन कंपनियों को उपहार में दे दिया जाएगा जो बाद में केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी को “अवैध आय” का एक हिस्सा दान करेंगी. जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मीडिया की एक खबर पर प्रतिक्रिया दे रही थीं जिसमें कहा गया था कि सरकार जम्मू कश्मीर में लिथियम ब्लॉक की फिर से नीलामी करेगी.

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, “अब जम्मू कश्मीर के लिथियम भंडार को भी लूटा जा रहा है और संदिग्ध कंपनियों को उपहार में दिया जा रहा है, जो इस अवैध आय का एक हिस्सा सत्तारूढ़ पार्टी को ‘पार्टी फंड’ के रूप में दान करेंगे.” पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने यह भी कहा कि “भाजपा और पूंजीपतियों के बीच सांठगांठ” से पता चलता है कि केंद्र संविधान की छठी अनुसूची के तहत शामिल करने की लद्दाखी लोगों की वैध मांगों पर ध्यान क्यों नहीं दे रहा है.

उन्होंने कहा, “अब जब भाजपा और पूंजीपतियों के बीच सांठगांठ उजागर हो गई है, तो यह सही स्पष्टीकरण मिलता है कि भारत सरकार लद्दाखियों की वैध मांगों को क्यों नजरअंदाज कर रही है. सोनम वांगचुक की खराब सेहत संबंधी परेशान करने वाले वीडियो भी जरा सहानुभूति या चिंता उत्पन्न नहीं करते.” वांगचुक केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लिए राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा उपायों के समर्थन में भूख हड़ताल पर हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu