कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के सहयोगी लवप्रीत को अमृतसर जेल से रिहा किया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 24 Feb 2023 09:06 PM
ऑडियो सुनें

अमृतसर. कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के सहयोगी तथा अपहरण के मामले में आरोपी लवप्रीत सिंह को शुक्रवार को यहां जेल से रिहा कर दिया गया। पंजाब के अजनाला की एक अदालत ने लवप्रीत सिंह को रिहा करने का आदेश दिया था और इसके कुछ घंटे बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।

‘‘भिंडरावाले 2.0’’ : पंजाब में काफी सक्रिय है खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह
अमृतपाल सिंह केवल खालिस्तान समर्थक है या वह असल में ‘‘भिंडरावाले 2.0’’ है? सफेद चोला और गहरे नीले रंग की पगड़ी पहने तथा अक्सर हथियारबंद समर्थकों के साथ घिरे रहने वाला कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल कुछ समय से पंजाब में काफी सक्रिय है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu