प्रेमी ने महिला के बेटे को उबलते पानी की बाल्टी में डालकर मार डाला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Apr 2023 09:10 PM
प्रेमी ने महिला के बेटे को उबलते पानी की बाल्टी में डालकर मार डाला
ऑडियो सुनें

पुणे/कोलकाता. महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक व्यक्ति ने 15 महीने के बच्चे को कथित तौर पर उबलते पानी की बाल्टी में डालकर मार डाला. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी के इस बच्चे की मां से कथित तौर पर अवैध संबंध थे. पुलिस ने बताया कि यह घटना छह अप्रैल को चाकण के समीप शेत ंिपपलगांव में हुई. बच्चा गर्म पानी से बुरी तरह झुलस गया और 18 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

पुलिस निरीक्षक वैभव ंिशगरे ने बताया कि आरोपी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया है. वह बच्चे की मां से नाराज था क्योंकि वह उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं थी. उन्होंने कहा, ‘‘जांच में पता चला कि जब महिला घर पर नहीं थी तब आरोपी ने बच्चे को कथित तौर पर उबलते पानी की बाल्टी में डाल दिया और बाद में कहानी गढ़ी कि बच्चा दुर्घटनावश बाल्टी से टकराया तथा गर्म पानी उस पर गिर गया.’’ उन्होंने बताया कि महिला की बहन ने आरोपी को, बच्चे को गर्म पानी की बाल्टी में डालते हुए देख लिया था लेकिन आरोपी ने उसे चुप रहने के लिए धमकी दी थी.

अधिकारी ने कहा, ‘‘बच्चे की मौत के बाद महिला की बहन ने उसे असलियत बतायी. इसके बाद बच्चे की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी और व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत एक मामला दर्ज किया गया.’’ उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है.

महिला ने शौचालय में बच्चे को जन्म देने के बाद उसे खिड़की से बाहर फेंका

कोलकाता के कस्बा इलाके में एक महिला ने अपने घर के शौचालय में कथित तौर पर बच्चे को जन्म देने के कुछ मिनटों बाद ही उसकी हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 22 अप्रैल की है जब महिला शौचालय गयी और एक बच्चे को जन्म देने के बाद उसने ‘‘उसके रोने की आवाज सुनने के बाद घबराकर’’ उसे खिड़की से बाहर फेंक दिया.

उन्होंने बताया, ‘‘महिला ने दावा किया कि उसे यह मालूम नहीं था कि वह गर्भवती है क्योंकि पिछले कुछ महीनों से उसे माहवारी नियमित रूप से हो रही थी. शनिवार को उसने एक लड़के को जन्म दिया. उसने दावा किया कि वह बच्चे के रोने की आवाज सुनकर घबरा गयी थी और उसने खिड़की का शीशा तोड़कर बच्चे को बाहर फेंक दिया.’’ स्थानीय लोग खिड़की का शीशा टूटने की आवाज सुनने के बाद मौके पर पहुंचे और उन्होंने नवजात को देखा तथा कस्बा थाने में इसकी सूचना दी.
अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला लहूलुहान हालत में मिली. उसे तथा उसके बच्चे को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. अगली सुबह

बच्चे की मौत हो गयी.’’ अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि मानसिक बीमारी से जूझ रही महिला ने पिछले साल नवंबर में शादी की थी.

उन्होंने कहा, ‘‘उसका पति शराब का आदी था. उसने तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने भी दावा किया कि उन्हें मालूम नहीं था कि महिला गर्भवती है. हम मामले की जांच कर रहे हैं.’’ अधिकारी ने बताया कि महिला पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा के तहत एक मामला दर्ज किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu