खापों की महापंचायत : हिंदू विवाह अधिनियम में बदलाव और प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की गवाही अनिवार्य बनाने की मांग

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Sep 2023 09:20 PM
खापों की महापंचायत : हिंदू विवाह अधिनियम में बदलाव और प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की गवाही अनिवार्य बनाने की मांग
ऑडियो सुनें

जींद. जींद जिले के जलालपुर कलां गांव में रविवार को जिले की 23 खापों की महापंचायत आयोजित की गई जिसमें हिंदू विवाह अधिनियम में बदलाव और प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की गवाही को अनिवार्य बनाने की मांग की गई. महापंचायत की अध्यक्षता नौगामा खाप के प्रधान सुरेश बलबलपुर ने की. महापंचायत में मौजूद रहे कैप्टन भूपेंद्र जागलान ने कहा कि सभी खाप नेताओं ने अपने-अपने विचार रखे और हिंदू विवाह अधिनियम में बदलाव की मांग की.

उन्होंने बताया कि महापंचायत को प्रेम विवाह पर कोई ऐतराज नहीं है लेकिन विवाह के समय माता-पिता की गवाही अनिवार्य होनी चाहिए. जागलान ने बताया कि महापंचायत का मानना है कि लिव-इन रिलेशन’ में रहने से पहले भी माता-पिता की अनुमति जरूरी होनी चाहिए एवं गांव एवं गोत्र में शादी नहीं होनी चाहिए.

उन्होंने बताया कि महापंचायत में डीजे पर अश्लील गाने बजाने, मृत्युभोज तथा फिजूलखर्ची पर भी रोक लगाई गई. महापंचायत ने आंदोलनों में हिस्सा लेने और दूसरे जिलों व राज्यों की खापों के फैसलों पर निर्णय लेने के लिए पांच सदस्यीय समिति भी गठित करने का फैसला किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu