पुणे जिले में राजमार्ग पार कर रही महिलाओं को एसयूवी ने टक्कर मारी, पांच की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 14 Feb 2023 12:02 PM
ऑडियो सुनें

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में नासिक-पुणे राजमार्ग पार कर रही महिलाओं के समूह को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी, जिससे इस हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गयी हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब 17 महिलाओं का एक समूह रात करीब पौने ग्यारह बजे पुणे शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर शिरोली गांव के पास खानपान (कैटंिरग) के काम के लिए मैरिज हॉल पहुंचने के लिए राजमार्ग पार कर रहा था।

खेड़ थाने के पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ये महिलाएं पुणे शहर से पुणे-नासिक राजमार्ग के किनारे स्थित एक मैरिज हॉल में खानपान के काम से आई थीं। जब वे राजमार्ग पार कर रही थीं, एक एसयूवी (स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल) ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद, एसयूवी चालक ‘यू-टर्न’ लेने से पहले आगे बढ़ गया और वापस पुणे की ओर चला गया।’’

उन्होंने बताया कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि तीन महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि अज्ञात एसयूवी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav