‘द केरल स्टोरी’ के निर्माताओं ने धर्मांतरण की पीड़िताओं के पुनर्वास के लिए की पहल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 17 May 2023 08:40 PM
‘द केरल स्टोरी’ के निर्माताओं ने धर्मांतरण की पीड़िताओं के पुनर्वास के लिए की पहल
ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के निर्माता विपुल शाह ने एक आश्रम में धर्मांतरण की कथित 300 पीड़ितों के पुनर्वास की पहल की बुधवार को घोषणा करते हुए मदद के तौर पर 51 लाख रुपये देने का वादा किया. ‘द केरल स्टारी’ पांच मई को रिलीज हुई थी और तभी से वह विवादों में है. कुछ राज्यों में इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है और कुछ में कर-मुक्त. सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेत्री अदा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं.

शाह ने बताया कि उन्होंने यह फिल्म धर्मांतरण का शिकार लोगों की मदद करने के उद्देश्य से बनाई और उनकी पहल ‘प्रोटेक्ट द डॉटर्स’ उसी दिशा में उठाया गया एक कदम है. निर्माता ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ ‘द केरल स्टोरी’ बनाने और सुदीप्तों के यह कहानी सामने लाने तथा इस पर फिल्म बनाने का मुख्य कारण इन लड़कियों की मदद करना है. हम आश्रम में 300 लड़कियों के पुनर्वास में मदद करके इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं. हम, ‘सनशाइन पिक्चर्स’ और ‘द केरल स्टोरी’ की टीम 51 लाख रुपये का दान देकर इसकी शुरुआत करेगी.’’

‘द केरल स्टोरी’ की टीम के साथ इस दौरान मंच पर धर्मांतरण की कथित 26 पीड़िताएं भी नजर आईं.
शाह ने कहा, ‘‘ये सभी लड़कियां बहुत बहादुर हैं, रोजाना बहुत सारे खतरों का सामना करती हैं. उन खतरों के बावजूद वे यहां बोलने के लिए आई हैं. आज, हम ‘प्रोटेक्ट द डॉटर्स’ नामक एक आश्रम की शुरुआत कर रहे हैं, जो एक इनके जैसी पीड़ितों के लिए सुरक्षित स्थान होगा.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu