कर्नाटक में 22 पाकिस्तानी नागरिकों को बसाने में मदद के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 08 Oct 2024 10:09 PM
कर्नाटक में 22 पाकिस्तानी नागरिकों को बसाने में मदद के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. पुलिस ने 22 पाकिस्तानी नागरिकों को हिंदू नामों के साथ बेंगलुरु और कर्नाटक के अन्य हिस्सों में बसाने और पनाह देने में मदद के आरोप में परवेज नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. हाल में, बेंगलुरु के बाहरी इलाके जिगानी में एक परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था, जो पाकिस्तानी नागरिक थे. उनकी गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद, यहां पीन्या में तीन और पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया.

सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में दावणगेरे जिले में भी कुछ पाकिस्तानियों की मौजूदगी का पता चला और उन्हें भी हिरासत में लिया गया है. मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि परवेज इन पाकिस्तानियों को उनके बदले हुए नामों से सभी दस्तावेज हासिल करने में मदद कर रहा था. उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu