मराठा क्रांति मोर्चा ने जालना हिंसा को लेकर कल्याण में बंद का आह्वान किया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 04 Sep 2023 01:05 PM
मराठा क्रांति मोर्चा ने जालना हिंसा को लेकर कल्याण में बंद का आह्वान किया…

ऑडियो सुनें

ठाणे: मराठा आरक्षण की मांग के दौरान जालना में प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किए जाने की घटना की ंिनदा करते हुए महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में मराठा क्रांति मोर्चा ने सोमवार को बंद का आह्वान किया। कल्याण पुलिस नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि बंद के आह्वान के मद्देनजर शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मोर्चा के सदस्य ने बताया कि जरूरी सेवाओं को बंद से छूट दी गई है। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे एक व्यक्ति को अधिकारियों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराए जाने से प्रदर्शनकारियों के मना करने के बाद शुक्रवार को जालना जिले के अंतरवाली सारथी गांव में हिंसा भड़क गई थी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े थे।

हिंसा में 40 पुलिस र्किमयों सहित कई व्यक्ति घायल हुए थे और राज्य परिवहन की 15 से अधिक बसों में आग लगा दी गई थी।
मराठा क्रांति मोर्चा के कई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कल्याण में जगह-जगह घूमकर दुकानदारों और आॅटो-रिक्शा चालकों सहित अन्य जन सेवा मुहैया कराने वाले लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील की।

पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अभी तक बंद का कुछ खास प्रभाव देखने को नहीं मिला है।
मराठा क्रांति मोर्चा के स्थानीय नेता हर्षवर्धन पलांदे ने हालांकि दावा किया कि कल्याण के पूर्वी हिस्सों में ज्यादातर दुकानें बंद हैं।
उन्होंने कहा कि आॅटो-रिक्शा चालक अपना काम कर रहे हैं ताकि आॅफिस जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav

नवभारत समाचार के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार। निष्पक्ष पत्रकारिता एवं ताज़ा घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्टिंग।