गहरी खाई में गिरी कार, दंपती सहित 4 की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 16 May 2023 12:42 PM
गहरी खाई में गिरी कार, दंपती सहित 4 की मौत…
ऑडियो सुनें

नाहन: हिमाचल प्रदेश में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं. दो दिन पहले धर्मशाला में ट्रक हादसे का शिकार हो गया था. अब सूबे के सिरमौर जिले में बड़ा हादसा हुआ है. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. सिरमौर जिले के संगडाह उपमंडल में मंगलवार सुबह यह बड़ा सड़क हादसा हुआ है. हादसे में दंपति सहित 4 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सिरमौर के सगंड़ाह के लानाचेता- राजगढ़ मार्ग पर पबौर के समीप के पास यह हादसा हुआ. यहां पर एक कार मारुति राजगढ़ की तरफ जा रही थी और इसी दौरान गहरी खाई में गिर गई. हादस में कार सड़क से काफी नीचे लुढ़कती हुई पहुंची और सभी चारों सवारों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान कमल राज(40), जीवन सिंह (63) व उसकी पत्नी सुमा देवी (54) निवासी गांव फागू दाहन (राजगढ़) और रेखा (25) गांव थनोगा राजगढ़ के रूप में हुई है. 3 मृतक एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

संगडाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे हादसा होने की सूचना मिली थी. इसके बाद नौहराधार चौकी और संगडाह थाने की पुलिस मौके के लिए रवाना हुई. पुलिस ने शवों को रेस्क्यू कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा. डीएसपी ने बताया कि हादसे के कारणों का पता नहीं चला है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav