दोहा. दुनिया के दो पूर्व नंबर एक खिलाड़ियों के बीच हुए कतर ओपन टेनिस के फाइनल में दानिल मेदवेदेव ने एंडी मर्रे को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया. पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रहे मेदवेदेव ने शुरूआती सेट में 4-1 और दूसरे सेट में 3-1 की बढ़त के साथ दबदबा बनाया. मर्रे ने हालांकि दोनों सेट में इसके बाद शानदार वापसी की लेकिन मेदवेदेव को 17वां एकल खिताब जीतने से नहीं रोक सके. मेदवेदेव ने पिछले सप्ताह रॉटरडैम में भी जीत हासिल की थी जिससे उनकी जीत का सिलसिला लगातार नौ मैचों का हो गया. मर्रे का दोहा में यह रिकॉर्ड पांचवां फाइनल मुकाबला था.
मेदवेदेव ने मर्रे को हराकर कतर ओपन का खिताब जीता
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 26 Feb 2023 02:10 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छह राज्यपालों की नियुक्ति की, ओम माथुर को बड़ा राज्य मिला, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी सभी को बधाइयां
- 2 डबल मर्डर : जादू-टोने के शक में माँ बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला, दोनों की मौत, बेटी की हालत गंभीर
- 3 जल सत्याग्रह शुरू : गंगरेल बांध में 78 डूब प्रभावितों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, हाईकोर्ट का आदेश का भी पालन नहीं
- 4 पुंछ में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम: लैंडमाइन धमाके में लश्कर कमांडर समेत चार आतंकियों के मारे जाने की खबर
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu