नार्थ ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर लगी मामूली आग

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 16 Apr 2024 01:14 PM
नार्थ ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर लगी मामूली आग
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: उच्च सुरक्षा वाले रायसीना हिल्स में स्थित नॉर्थ ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर मंगलवार की सुबह मामूली आग लग गई। सूत्रों ने यह जानकारी दी। नॉर्थ ब्लॉक में गृह मंत्रालय एवं कार्मिक मंत्रालय आदि हैं।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। सूत्रों ने बताया कि नॉर्थ ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में आग लगी थी, लेकिन अब इसे बुझा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि आग लगने के समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इमारत में मौजूद नहीं थे, लेकिन वहां कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav