मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी: पुलिस कांस्टेबल ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 16 Oct 2022 06:30 PM
मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी: पुलिस कांस्टेबल ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या की
ऑडियो सुनें

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में रविवार को पुलिस के एक कांस्टेबल ने अपने र्सिवस हथियार से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी . अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और अभी यह पता नहीं चल पाया है कि पुलिसकर्मी ने यह कदम जिस कारण से उठाया है.

अधिकारी ने बताया कि यह घटना नवगठित जिले के औंधी क्षेत्र के डोमिकाला गांव में स्थित एक पुलिस शिविर में सुबह करीब सात बजे हुई. उन्होंने बताया कि यह इलाका नक्सल प्रभावित है. बिलासपुर जिले के रहने वाले कांस्टेबल वेदराम राज ने शिविर में अपने बैरक में इंसास राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली. उन्होंने कहा कि गोली की आवाज सुनकर उनके साथी वहां पहुंचे और उन्हें खून से लथपथ मृत पाया. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले में रहने वाले उनके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu