मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ईडी की चार्जशीट में रॉबर्ट और प्रियंका का नाम…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 28 Dec 2023 02:47 PM
मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ईडी की चार्जशीट में रॉबर्ट और प्रियंका का नाम…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: ED यानी प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी की तरफ से दाखिल आरोपपत्र में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम भी शामिल है। कहा जा रहा है कि यह मामला हरियाणा में हुए एक जमीन के सौदे से जुड़ा हुआ है। हाल ही में ईडी ने दावा किया था कि रॉबर्ट वाड्रा जांच के दायरे में रही लंदन की एक प्रॉपर्टी में रहे थे। रॉबर्ट कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद हैं।

खास बात है कि ईडी ने NRI कारोबारी सीसी थंपी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहली बार प्रियंका गांधी का नाम शामिल किया है। इससे पहले ईडी उनके पति रॉबर्ट वाड्रा का नाम भी चार्जशीट में जोड़ा गया था। ईडी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के रियल ऐस्टेट एजेंट के जरिए हरियाणा में जमीन खरीदी थी। उस एजेंट ने जमीन NRI कारोबारी सीसी थंपी को भी जमीन बेची थी।’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav