मानसून पहुंचा मुंबई: पिछले 75 वर्षों में सबसे जल्द आगमन हुआ, मौसम विभाग की अधिकारी

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 26 May 2025 03:38 PM
मानसून पहुंचा मुंबई: पिछले 75 वर्षों में सबसे जल्द आगमन हुआ, मौसम विभाग की अधिकारी
ऑडियो सुनें

मुंबई: दक्षिण-पश्चिम मानसून के अपनी सामान्य तारीख से पखवाड़े भर से भी अधिक समय पहले मुंबई पहुंचने पर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने कहा है कि देश की वित्तीय राजधानी में 75 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है।

मौसम विभाग की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 26 मई को मुंबई में दस्तक दी। पिछले 75 वर्षों में मानसून इतना शीघ्र पहुंचा है।’’ मुंबई में मानसून के आगमन की सामान्य तारीख 11 जून है।
नायर ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 1956 में 29 मई को मुंबई पहुंचा था। यह 1962 और 1971 में इसी तारीख को पहुंचा था।

आईएमडी ने कहा कि सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे के बीच कोलाबा में 105.2 मिलीमीटर, सांताक्रूज (55 मिमी), बांद्रा (68.5 मिमी), जुहू हवाई अड्डा (63.5 मिमी), चेंबूर (38.5 मिमी), विक्रोली (37.5 मिमी), महालक्ष्मी (33.5 मिमी) और सायन में 53.5 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून आज पुणे भी पहुंच गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital