गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 03 Dec 2023 05:40 PM
गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या की
ऑडियो सुनें

गढ़चिरौली. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने 38 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि कोरची तालुका के मोरकुटी गांव निवासी चमरा मडावी को शनिवार देर रात नक्सलियों ने उसके घर से उठा लिया और गांव के बाहरी इलाके में उसकी हत्या कर दी.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीलोत्पल ने कहा कि मडावी प्रतिबंधित संगठन का समर्थक था और उसे पिछले साल पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सलियों को गोला-बारूद की आपूर्ति करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
उन्होंने बताया कि मडावी की बहन भी नक्सली है और उसकी शादी माओवादियों के डिविजनल कमेटी सदस्य (डीवीसी) मानसिंह होली से हुई है. अधिकारी ने कहा कि ऐसा संदेह है कि मडावी ने गोला-बारूद की आपूर्ति के लिए नक्सलियों से पैसे लिए थे और यह हत्या उसी से संबंधित घटनाक्रम से जुड़ी हो सकती है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu