NCB ने मादक पदार्थ मामले में भारती सिंह, उनके पति के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 29 Oct 2022 06:53 PM
NCB ने मादक पदार्थ मामले में भारती सिंह, उनके पति के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
ऑडियो सुनें

मुंबई. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने 2020 के मादक पदार्थ के एक मामले के संबंध में हास्य कलाकार भारती सिंह, उनके पति हर्ष लिम्बाचिया और मादक पदार्थ के एक तस्कर के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एनसीबी ने हाल में यहां एक अदालत में करीब 1,200 पृष्ठों का आरोपपत्र दाखिल किया. उन्होंने बताया कि एनसीबी ने उपनगर अंधेरी में दंपति के आवास से गांजा बरामद करने के बाद नवंबर 2020 में उन्हें गिरफ्तार किया था.

उन्होंने बताया कि दंपति को दो दिन तक हिरासत में रखने के बाद 15-15 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी गयी थी. अधिकारी बताया कि दोनों आरोपियों पर स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) कानून की धारा आठ (सी) (मादक पदार्थ रखना) और धारा 27 (मादक पदार्थ का सेवन करना) समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान एनसीबी के दल ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जिसकी प्रतिबंधित मादक पदार्थ की आपूर्ति में भूमिका थी. उन्होंने बताया कि इसके बाद एनसीबी के दल ने मामले की जांच की और कुछ सप्ताह पहले आरोपपत्र जमा कराया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu