नीट 2023 परिणाम: दो परीक्षार्थियों ने हासिल किया पहला स्थान, उप्र से सबसे अधिक छात्र उत्तीर्ण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 13 Jun 2023 10:08 PM
नीट 2023 परिणाम: दो परीक्षार्थियों ने हासिल किया पहला स्थान, उप्र से सबसे अधिक छात्र उत्तीर्ण
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मंगलावर को इस साल की नीट-यूजी परीक्षा के परिणाम घोषित किए, जिसमें तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती 99.99 पर्सेंटाइल के साथ पहला स्थान हासिल किया. लगभग 20.38 लाख में से कुल 11.45 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है. उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 1.39 लाख, महाराष्ट्र में 1.31 लाख और राजस्थान में एक लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की.

उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र देश के दो सबसे अधिक आबादी वाले राज्य हैं, जबकि राजस्थान भी जनसंख्या के मामले में शीर्ष दस राज्यों में आता है. एनटीए ने सात मई को भारत के 499 शहरों और दूसरे देशों के 14 शहरों में स्थित 4,097 केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (स्नातक) आयोजित की थी.

एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ह्लपरीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वाले सात उम्मीदवारों की पहचान की गई और उनसे नियमों के मुताबिक निपटा गया.ह्व परीक्षा 13 भाषाओं असमिया, बांग्ला, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu