बिना जुगाड़ के नेहरू को मरणोपरांत मिला था इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान: कांग्रेस का तंज

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 07 Jul 2026 04:16 PM
बिना जुगाड़ के नेहरू को मरणोपरांत मिला था इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान: कांग्रेस का तंज
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान ‘बिन्तांग आदिपूर्ण आॅफ द रिपब्लिक आॅफ इंडोनेशिया’ से सम्मानित किए जाने के बाद मंगलवार को कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को यह सम्मान 1995 में मरणोपरांत मिला था और इसके लिए कोई जुगाड़ भी नहीं करना पड़ा था।

प्रधानमंत्री मोदी को भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका के लिए मंगलवार को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान ‘बिन्तांग आदिपूर्ण आॅफ द रिपब्लिक आॅफ इंडोनेशिया’ प्रदान किया गया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने मोदी को यह पदक प्रदान किया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर उस पोस्ट को रिपोस्ट किया जिसमें कहा गया है कि मोदी, नेहरू के बाद इस सम्मान को पाने वाले दूसरे भारतीय नेता हैं।

रमेश ने कटाक्ष करते हुए कहा, ”और नेहरू को यह सम्मान मरणोपरांत मिला था, उसके लिए कोई जुगाड़ नहीं करनी पड़ी।” वर्ष 1959 में स्थापित ‘बिन्तांग आदिपूर्णा आॅफ द रिपब्लिक आॅफ इंडोनेशिया’ इंडोनेशिया गणराज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने इंडोनेशिया गणराज्य की एकता, निरंतरता और समृद्धि के लिए असाधारण सेवाएं प्रदान की हों।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav