NIA ने छत्तीसगढ़ हमला मामले में छह माओवादियों के खिलाफ दूसरा पूरक आरोपपत्र दाखिल किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 22 Nov 2023 06:48 PM
NIA ने छत्तीसगढ़ हमला मामले में छह माओवादियों के खिलाफ दूसरा पूरक आरोपपत्र दाखिल किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने 2021 में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हुए हमले से संबंधित मामले में छह और भाकपा (माओवादी) सदस्यों के खिलाफ दूसरा पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है. इस हमले में 22 जवानों की जान चली गई थी. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. इस मामले में अब तक 46 व्यक्तियों के नाम आरोपपत्र में सामने आ चुके हैं.

आतंकवाद-रोधी संघीय एजेंसी ने पांच जून, 2021 को मामला दर्ज किया था और पिछले साल दिसंबर में 23 आरोपियों के खिलाफ अपना मूल आरोपपत्र दाखिल किया था. उसके बाद जुलाई में 17 और आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया गया था.
अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एनआईए की विशेष अदालत में नवीनतम आरोपपत्र दाखिल किया गया.

जांच एजेंसी ने दूसरे पूरक आरोपपत्र में मनोज पोडियामी उर्फ ‘मासा’, मुला देवेंदर रेड्डी उर्फ ‘मासा दादा’, विज्जा हेमला, केशा सोदी उर्फ ‘मल्ला’, मल्लेश उर्फ ‘मल्लेश कुंजाम’ और सोनू उर्फ ‘डोडी सोनू’ को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपित किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu