बादल से भी राहत नहीं बारिश का बेसब्री से इंतजार

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Thu, 09 Jun 2022 08:14 AM
बादल से भी राहत नहीं बारिश का बेसब्री से इंतजार
ऑडियो सुनें

रायपुर. रायपुर, बिलासपुर व दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में लू जैसी स्थिति बनी हुई है. दोपहर बाद बादल छा रहे हैं. लेकिन भारी गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है. गर्मी के बेचैन लोग अब बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं. बुधवार को राजधानी रायपुर गर्म थी. यहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान माना में 44.9, बिलासपुर मे ं 44.2, पेण्ड्रारोड मे ं 43.1, अंबिकापुरमें 41.9,जगदलपुरमें 41.8, दुर्ग मे ं 45.6 और राजनांदगांव मे ं 44.3 डिग्री सेल्सियस था.जगदलपुर मेंं पिछले 24 घंटे मं े 6 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा है. रात भी लगातार तप रही है. पिछली रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री
रिकॉर्ड किया गया.न्यूनतम तापमान राजनांदगांव में 32 डिग्री था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news