ओडिशा: बीजद की दीपाली दास ने झारसुगुडा विस उपचुनाव में जीत दर्ज की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 13 May 2023 08:32 PM
ओडिशा: बीजद की दीपाली दास ने झारसुगुडा विस उपचुनाव में जीत दर्ज की
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने शनिवार को झारसुगुड़ा उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की. बीजद को उपचुनाव में यह जीत ऐसे समय मिली है जब अगले साल राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव होने है.

मुख्यमंत्री पटनायक की लोकप्रियता और सहानुभूति लहर के कारण बीजद उम्मीदवार दीपाली दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टंकधर त्रिपाठी को 48,721 मतों से हराया. दास ने अपने पिता एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रहे नब किशोर दास को 2019 में मिले मतों से लगभग तीन हजार अधिक वोट हासिल किये.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu