ओडिशा: हिंसा प्रभावित संबलपुर के सभी इलाकों से कर्फ्यू हटाया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 30 Apr 2023 09:47 PM
ओडिशा: हिंसा प्रभावित संबलपुर के सभी इलाकों से कर्फ्यू हटाया गया
ऑडियो सुनें

संबलपुर/झारसुगुड़ा. ओडिशा में हिंसा प्रभावित संबलपुर के सभी इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया है, क्योंकि कानून-व्यवस्था की स्थिति में ‘‘सुधार’’ हुआ है और ‘‘शांति भंग होने की कोई आशंका’’ नहीं है. एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है. अधिसूचना में कहा गया है कि हालांकि, सभाओं और रैलियों पर प्रतिबंध लागू रहेगा और ऐसे आयोजनों के लिए जिला प्रशासन से लिखित अनुमति की आवश्यकता होगी.

इस महीने संबलपुर शहर में हनुमान जन्मोत्सव समारोह के दौरान दो समूहों के बीच झड़प के बाद छह थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था. हिंसा में कई लोग और 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए तथा कई दुकानों में आग लगा दी गई. शहर में 12 अप्रैल को मोटरसाइकिल जुलूस के दौरान और दो दिन बाद हनुमान जन्मोत्सव समारोह के दौरान झड़पें हुई थीं.

एक अधिकारी ने कहा कि प्रशासन चरणबद्ध तरीके से कर्फ्यू हटा रहा है और शनिवार रात कुछ और इलाकों से निषेधाज्ञा हटा ली गई. सोशल मीडिया पर अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं. हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश फैलाने के आरोप में हिरासत में लिए गए 16 लोगों को रिहा कर दिया गया है.

जिला पुलिस ने हिंसा में शामिल होने के आरोप में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों की चार सदस्यीय टीम दो मई को हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाली है. भाजपा की प्रदेश इकाई ने केंद्र से झड़पों की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है.

संबलपुर ंिहसा पर अफवाहें फैलाने को लेकर हिरासत में लिए गए 16 लोग रिहा

ओडिशा के संबलपुर शहर में इस महीने हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान हुई ंिहसा के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश फैलाने के आरोप में हिरासत में लिए गए 16 लोगों को रिहा कर दिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को चेतावनी देने के बाद रिहा कर दिया गया है और इनसे शपथपत्र लिए गए हैं कि वे भविष्य में ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे.

संबलपुर के पुलिस अधीक्षक बी गंगाधर ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘नफरत भरे संदेश साझा करते पाए गए लोगों से पूछताछ की गई तथा उन्हें आगाह किया गया. हमने दो सोशल मीडिया समूहों के एडमिन को सदस्यों को इस तरह के संदेश साझा करने देने को लेकर आगाह किया.’’ गंगाधर ने कहा, ‘‘इन लोगों को पीआर बॉन्ड पर हस्ताक्षर कराने के बाद रिहा कर दिया गया है. हमने एक सोशल मीडिया निगरानी प्रकोष्ठ बनाया है और ंिहसा के बाद सोशल मीडिया पर व्यापक नजर रख रहे हैं.’’

एसपी ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करने और नफरत भरे भाषण पोस्ट करने से बचने की भी अपील की.
संबलपुर जिले में ंिहसा के बाद 13 अप्रैल को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं. शहर में कर्फ्यू भी लगा दिया गया था. स्थिति के सामान्य होने के बाद मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई थीं. गंगाधर ने बताया कि शहर में स्थिति सामान्य हो रही है और ंिहसा के संबंध में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने कहा, ‘‘चार पुलिस थाना क्षेत्रों से कर्फ्यू हटा लिया गया है और दो पुलिस थानों के क्षेत्राधिकार में कर्फ्यू लागू है, जिसे स्थिति की समीक्षा करने के बाद हटा लिया जाएगा.’’ इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि भाजपा द्वारा गठित चार सदस्यीय संसदीय दल हनुमान जयंती ंिहसा की जांच करने के लिए दो मई को राज्य का दौरा करेगा. उन्होंने बताया कि दल में राज्यसभा सदस्य बृज लाल, समीर उरांव, आदित्य साहू और लोकसभा सदस्य ज्योतिर्मय ंिसह महतो शामिल हैं. वे जांच करने के बाद एक रिपोर्ट तैयार करेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu