ओडिशा ट्रेन हादसा : मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 Jun 2023 01:07 PM
ओडिशा ट्रेन हादसा : मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बालासोर के पास बाहानगा बाजार में हुए रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को रविवार को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। यह सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की, जबकि हादसे में घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu