ओडिशा रेल हादसा : दिल्ली से चिकित्सकों का दल भुवनेश्वर भेजा गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 Jun 2023 11:02 AM
ओडिशा रेल हादसा : दिल्ली से चिकित्सकों का दल भुवनेश्वर भेजा गया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली/कोलकाता. नयी दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और केंद्र सरकार के अन्य अस्पतालों के चिकित्सकों का एक दल ओडिशा रेल हादसे में घायल हुए लोगों को चिकित्सकीय मदद मुहैया कराने के लिए भारतीय वायुसेना के एक विशेष विमान से भुवनेश्वर भेजा गया है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।. सूत्रों ने बताया कि यह दल दवाइयां और अन्य अहम चिकित्सकीय उपकरण लेकर गया है।.

ओडिशा रेल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 288 हुई
ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए रेल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है जबकि क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने और दुर्घटनास्थल पर पटरियों की मरम्मत का काम तेजी से शुरू हो गया है। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बालासोर जिले में 12841 शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और 12864 बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से यह हादसा हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने बचाव दल के सदस्यों की सराहना की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना के बाद बचाव कार्यों में लगे सदस्यों की शनिवार को सराहना की। उन्होंने लोगों के साहस और करुणा की भी प्रशंसा की। एक ट्वीट में, मोदी ने दुनिया के नेताओं के शोक संदेशों के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu